फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के कपड़े फाड़े युवक का सिर फोड़ा

Thu, 19 Nov 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के रंजिश में बृहस्पतिवार को याकूबपुर में दबंगों ने मारपीट कर एक महिला के कपड़े फाड़ दिए। बीच-बचाव करने आए भतीजे को भी दबंगों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


खास बात यह है कि सलेमपुर पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित को थाने से भगा दिया। बाद में एडीएम वित्त के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने पीड़ित महिला की सुनी।

महिला के पति ने बताया कि चुनाव प्रचार में साथ नहीं देने पर दबंगों ने धमकी दी थी। पीड़िता के पति ने बताया कि उसकी पत्नी सुबह आठ बजे घर पर अकेली थी।

 तभी गांव के तीन चार युवक घर में घुस आए और बदसलूकी करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर भतीजा नीरज मौके पर पहुंच विरोध किया तो गुस्साए दबंगों ने नीरज को बेरहमी से लाठी डंडो से पिटाई कर दी।
विज्ञापन


इसी दौरान एक आरोपी ने तमंचे की बट से नीरज का सिर फोड़ दिया। लहूलुहान हालत में नीरज को देख दबंग भाग खड़े हुए।

100 नंबर पर सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची तो पीड़ित थाना सलेमपुर पहुंचे, जहां से पुलिस ने बिना कार्रवाई के पीड़ितोें को भगा दिया।

थक हारकर पीड़ित कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम वित्त आरके सिंह को आपबीती बताई। एडीएम वित्त नेे एसपी देहात से फोन पर बात कोतवाल को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें