फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डाला

Thu, 02 Jun 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
दहेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवीनगर गांव में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता को जलाकर मार डाला गया। गुपचुप अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे ससुराली और पुलिस के पहुंचने पर शव छोड़कर भाग गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पति और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


भाई रजुआ पुत्र खचेड़ू निवासी माकड़ी ने बताया कि उसकी बहन रुबीना (21) का निकाह एक वर्ष पूर्व  नवीनगर गांव निवासी मनीष पुत्र नबाब के साथ हुआ था। शादी में दान दहेज दिया गया था, लेकिन पति व ससुराल के लोग रुबीना पर बाइक लाने का दबाव बना रहे थे।

भाई रजुआ ने बताया कि उसने ससुराल वालों से जल्द बाइक देेने का वायदा किया था। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर वे पुलिस के साथ मौके पहुंचे तो ससुराली भाग निकले। ससुराल वाले रुबीना का गुपचुप अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे। पुलिस ने रुबीना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें