फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी टावर से कूदकर महिला ने दी जान

Sun, 06 Mar 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सौंदा हबीबपुर गांव में एचटी टावर से कूदकर महिला ने जान दे दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


महिला के मौत का कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है। जबकि पुलिस महिला को अर्द्धविक्षिप्त बता रही है।


अलीगढ़ क्षेत्र डेटा गांव निवासी प्रियंका (25) पत्नी राजवीर घर से भाग कर शनिवार तड़के सौंदा हबीबपुर गांव के जंगलों में पहुंच गई।

उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा कि प्रियंका एचटी लाइन के टॉवर पर चढ़ गई। शोर मचाकर ग्रामीणों ने उसे नीचे उतरने को कहा। लेकिन प्रियंका टॉवर से कूद गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर प्रियंका के मायके और ससुराल पक्ष के लोग पहुंच गए। गांव के कुछ लोगों का कहना था कि घर में उसका किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। वहीं, जंक्शन चौकी प्रभारी  सोकेंद्र सिंह ने बताया कि प्रियंका के पिता वैर निवासी जगवीर सिंह ने अपनी बेटी को मानसिक रूप से कमजोर बताकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें