फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की शादी रुकवाने उड़ीसा से आई महिला

Wed, 31 May 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
shadi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शिक्षक पति के उत्पीड़न का शिकार हुई महिला उड़ीसा से बुलंदशहर आ गई है। उसे आशंका है कि पति अनूपशहर निवासी एक युवती से विवाह करने की फिराक में है। पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर पति की शादी रुकवाने की गुहार लगाई। एसएसपी ने एसओ सलेमपुर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उड़ीसा के कटक जिले के थाना बारंगा गांव दधापटना निवासी कुनी महाराणा पुत्री रत्नाकर महाराणा ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव धतूरी निवासी योगेश कुमार से 12 नवंबर 2014 में उड़ीसा में विवाह हुआ था। उस समय योगेश रेलवे विभाग कटक, उड़ीसा में ग्रुप डी ट्रैकमेन के पद पर कार्यरत था।

कुछ समय बाद योगेश की नियुक्ति पूर्व माध्यमिक विद्यालय कैथापुर वेलडाडी ब्लॉक एवं थाना लंभुआ जिला सुल्तानपुर में सहायक अध्यापक के पद पर हुई। पीड़िता का आरोप है कि अध्यापक बनने के बाद योगेश ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बाद में मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। 24 मई 2017 में प्रतापगढ़ की नगर कोतवाली में दहेज उत्पीड़न की एफआईआर भी दर्ज कराई है। कुनी का कहना है कि योगेश ने विवाह की जानकारी अपने परिजनों को नहीं दी है। उसने आशंका जताई है कि योगेश अनूपशहर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से विवाह करने के फिराक में है।
विज्ञापन


एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि एसओ सलेमपुर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें