फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भपात के दौरान महिला की मौत, हंगामा

Sun, 27 Mar 2016 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद अस्पताल के बाहर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अवैध तरीके से किए जा रहे गर्भपात के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


वहीं सूचना के बाद सीएमओ ने भी स्वास्थ्य टीम को मौके पर भेजा। सीएमओ ने मामले में अस्पताल संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। मामले में अस्पताल संचालक डॉ. स्वतंत्र कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

वहीं, अस्पताल संचालक ने ब्लीडिंग की बात मानी, मगर गर्भपात कराने से इनकार किया है। थाना अहमदगढ़ के गांव असरोड़ी अनीता पत्नी सुनील गर्भ से चल रही थी। सुनील का आरोप है कि महिला का उपचार शिकारपुर के लोकप्रिय नर्सिंग होम में चल रहा था।
विज्ञापन


करीब आठ दिन पूर्व भी महिला उक्त अस्पताल से दवा लेकर गई थी। महिला को रविवार को ब्लीडिंग हो रही थी। सुनील का आरोप है कि रविवार को महिला नर्सिंग होम पर दवा लेने गई। इस पर अस्पताल संचालक ने महिला को अबाॅर्शन कराने के लिए कहा।

आरोप है कि अबाॅर्शन के दौरान दवा खिलाते ही महिला चक्कर खाकर गिर गई और दम तोड़ दिया। महिला के दम तोड़ते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने अस्पताल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई।

पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। सीएमओ ने सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य टीम को मौके पर भेजा। सीएमओ ने अस्पताल संचालक द्वारा कराए जा रहे गर्भपात के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।  बता दें कि जनपद में सिर्फ चार निजी अस्पतालों को ही अबॉर्शन का अधिकार है। जिस अस्पताल में अबॉर्शन कराया जा रहा था, उसके पास अधिकार ही नहीं है।

लोकप्रिय नर्सिंग होम संचालक को अस्पताल में अर्बाशन कराने का अधिकार नहीं है। निजी अस्पताल में गैरकानूनी तरीके से अर्बाशन कराने की जानकारी पर सीएचसी की टीम को मौके पर भेजा गया था। जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ

सविता सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष यतेंद्र कुमार सेन की तहरीर पर अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - पंकज कुमार पांडेय, प्रभारी एसएसपी

महिला के ब्लीडिंग हो रही थी। ब्लीडिंग की दवा लेने महिला आई थी। देखने के दौरान उसे दौरा पड़ गया। दौरे के दौरान ही उसकी मौत हो गई। उसका गर्भपात नहीं किया गया। अस्पताल में किसी भी प्रकार की दवा महिला को नहीं दी गई। - डॉ. स्वतंत्र कुमार, संचालक, लोकप्रिय नर्सिंग होम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें