फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता व्यक्ति का शव, भाखड़ा नहर राजपुरा, पटियाला

Sun, 27 Mar 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, राजपुरा
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एक हफ्ते से घर से लापता एक युवक का शव रविवार को भाखड़ा नरवाणा ब्रांच नहर से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान वरुण डाहरा (29) निवासी गुरु अर्जुन देव कालोनी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


सिटी थाना के एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि वरुण के रिश्तेदार महेश कुमार ने पुलिस को बताया था कि वरुण के पिता का पिछले माह निधन हो गया था। उसके बाद से वरुण की पत्नी आंचल और सास सरला उसको रोजाना परेशान करती रहती थी। इससे परेशान होकर वरुण 19 मार्च को घर से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी कई जगह तलाश की लेकिन वह नहीं मिला तो सिटी पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवा दी। रविवार को भाखड़ा नरवाणा ब्रांच नहर से वरुण का शव मिल गया। पुलिस ने महेश की शिकायत पर आंचल और सरला बतरा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें