फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबोचे गए शातिर, बदलते थे एटीएम कार्ड

Sat, 08 Oct 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुग्राम निवासी कृष्ण कुमार की बहादुरी से एटीएम कार्ड बदलकर रुपये उड़ाने वाले दो शातिर पकड़े गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़कर जेल भेज दिया। गुरुग्राम निवासी कृष्ण कुमार शुक्रवार को किसी काम से जंक्शन आए थे। देर शाम वह जंक्शन स्थित पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालने गए। वहां पहले से ही दो युवक खड़े थे।
विज्ञापन


रुपये न निकलने पर दोनों युवकों ने कृष्ण कुमार से एटीएम कार्ड मांगा और रुपये निकालने की बात कही। एटीएम कार्ड देने पर दोनों युवकों ने रुपये निकालने का प्रयास किया लेकिन नहीं निकले। इसी दौरान दोनों युवकों ने कृष्ण कुमार का एटीएम कार्ड बदलकर दूसरा एटीएम कार्ड पकड़ा दिया।

कृष्ण कुमार एटीएम कार्ड लेकर बाहर निकल आए और वहीं खड़े रहे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर 10 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। उन्होंने दोनों युवकों का शातिरपन समझ उन्हें एटीएम में जाकर दबोच लिया और धुनाई करनी शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने देखा तो वह भी पहुंच गए।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों युवकों की तलाशी लेने पर कई कई एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें