फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेयरवेल पार्टी में भिड़े छात्र

Wed, 10 Feb 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला, दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज कलौंदा में फेयरवेल पार्टी के दौरान मामूली विवाद में दो समुदायों के छात्र भिड़ गए। छात्रों में मारपीट और जमकर लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन


सूचना पाकर दोनों समुदायों की ओर से पहुंचे ग्रामीणों ने भी मारपीट के बाद पथराव करते हुए गोलियां चला दीं। हंगामे में कई छात्र घायल हो गए। पुलिस ने 12 से अधिक छात्रों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, कॉलेज में बुधवार को छात्रों की फेयरवेल पार्टी थी। दो छात्रों के बीच आगे-पीछे बैठने को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इस बीच दोनों की तरफ से अन्य छात्र आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन


कक्षाओं के फर्नीचर में भी तोड़फोड़ की गई। इसी बीच किसी ने झगड़े की सूचना गांव में दे दी। ग्रामीणों ने भी पहुंचकर पथराव किया और गोलियां चलाईं। इससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


सूचना पाकर जारचा, दादरी कोतवाली पुलिस बल और पीएसी को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया। इधर, दोनों गुटों की लड़ाई का खामियाजा कॉलेज के अध्यापक राजीव को भी भुगतना पड़ा।

उनके घर करीब 25 लोगों ने धावा बोल दिया। राजीव ने इन पर जमकर उत्पात मचाने व तोड़फोड़ करने के साथ-साथ महिलाओं के साथ गाली गलौच करने का आरोप लगाया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें