फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के भाई की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 12 Jan 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नवादा के ग्राम प्रधान के भाई की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके चेहरे पर कट के निशान के चलते परिजनों ने पहले गोली मारने की आशंका जताई। इसी बीच मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मौत को हादसा करार दिया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद चलेगा।

  बुधवार सुबह नवादा के प्रधान श्रीकृष्ण के बड़े भाइे मुकेश (32) नोएडा जाने के लिए घर से शिकारपुर के लिए पैदल निकले थे। कुछ समय बाद पीछे से आए गांव के एक युवक को पहासू रोड पर वैरी व नवादा के बीच पीर के पास वह घायलावस्था में पड़े दिखाई दिए।
विज्ञापन


युवक की सूचना पर पहुंचे उनके परिजन सीएचसी शिकारपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार मुकेश के चेहरे पर आंख के नीचे गहरे चोट के निशान होने के कारण उसे गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा उसके चेहरे के घिसे होने व कपड़े फटे होने पर दुर्घटना की आशंका जाहिर की गई। सीओ विजयप्रकाश सिंह ने बताया मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें