फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई का वीडियो वायरल, 25 पर रिपोर्ट

Tue, 22 Nov 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
विज्ञापन
gherav - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई बस्ती स्थित एक घर में आपत्तिजनक मिले युवक-युवती से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। एसएसपी की फटकार के बाद पुलिस ने मारपीट करने वाले हिंदू संगठन के लोगाें को दबिश देकर देर रात चार लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने पांच नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ बलवे की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके अलावा मकान में वैश्यावृत्ति कराने वाले किराएदार के खिलाफ भी हयूमन ट्रैफिकिंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है।


गौरतलब है कि  नई बस्ती में रविवार को युवक-युवती एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में पाए गए थे। आरोप है कि हिंदू संगठन के कुछ लोगों ने युवक और युवती की लाठी-डंडे से पिटाई की। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। इस दौरान हंगामे की सूचना पर पुलिस युवक-युवती को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


देर शाम मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए देर रात एसएसपी ने कोतवाली में डेरा डाल दिया। एसएसपी के निर्देश पर ुपुलिस ने बंजरग दल के प्रवीण भाटी, तनु सोलंकी, पुष्पेंद्र चौधरी समेत बॉबी और सोनू समेत 20 अज्ञातों के खिलाफ बलवे, हत्या का प्रयास और 354 की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया।

कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र ने बताया कि रात दबिश देकर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि किराए का मकान लेकर वैश्यावृति कराने वाले कॉलेज रोड निवासी अनिल के खिलाफ हयूमन ट्रैफिकिंग की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है।


घटना में एक अधिवक्ता प्रवीण भाटी के नामजद होने की सूचना पर सोमवार को दी बार एसोसिएशन के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे और वहां मौजूद सीओ-एसडीएम का घेराव किया। वहीं इसी मामले को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष हिंमाशु मित्तल, बिजेंद्र खटीक, सुरेश शर्मा और दिनेश चौधरी समेत भाजपा के कई नेता भी कोतवाली पहुंचे और पुलिस अफसरों से प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें