विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान की भारत विरोधी हरकतों के विरोध में नगर में जुलूस निकाला। इस दौरान स्थानीय शहीद तिराहे पर हुई सभा में बजरंग दल के संपर्क प्रमुख प्रशांत तोमर ने संबोधित किया।
जुलूस में नगर संयोजक नीरज सैनी, सह संयोजक राहुल वर्मा, मन्नू पंड़ित, जयकिशन बिधूड़ी, बंटी शर्मा, चेतन सैनी, देवराज सैनी, आदेश चौहान आदि मौजूद रहे। नरसैना में बजरंग दल और विश्व हिंदु परिषद के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को दौलतपुर बस स्टैंड पर लश्कर-ए-ताइवा के सरगना कमांडर हाफिज सईद का पुतला फूंक कर विरोध जताया। इस दौरान मोहित गुप्ता, मनोज राज, प्रवेश, राहुल, कृष्णा, विकास, जीतू, धर्मेंद्र अमित, वीरेंद्र, सोनू, अंशु, मोनू, नीरज, रूबी रहे।