फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी में फायरिंग से मची भगदड़

Wed, 04 May 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
गाोली मारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मंगलवार को सब्जी मंडी में किसान और आढ़ती के बीच हुई मारपीट ने बुधवार को बड़ा रूप ले लिया। दर्जन भर ग्रामीणों के साथ पहुंचे किसान ने आढ़ती के तौलकर्मी के साथ मारपीट की। बचाव में आए आढ़ती पक्ष और ग्रामीणों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर करीब चार राउंड फायरिंग की। इससे मंडी में भगदड़ मच गई। सूचना पर सिकंदराबाद, कोतवाली देहात, ककोड़, पुलिस,पीएसी, सीओ गुलावठी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बता दें कि मंगलवार को सलेमपुर निवासी किसान रण सिंह पुत्र नेतराम औद्योगिक क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में भैसा बग्गी से खीरा बेचने के लिए आया था। आढ़ती सुलेमान व कलवा की दुकान के बाहर रखे बोरे में भैसा बुग्गी की टक्कर लगने पर आढ़ती व उसके लोगों ने रण सिंह के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


मंडी के व्यापारियों और किसान में पुलिस की मौजूदगी में समझौता हो गया था। बुधवार की सुबह करीब 8.00 बजे रण सिंह दर्जन भर ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों ने आढ़ती के तौला दीपक के साथ मारपीट की। बचाव में आए आढ़ती पक्ष और ग्रामीणों में जमकर मारपीट हुई।

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर करीब चार राउंड हवाई फायरिंग भी की। फायरिंग से मंडी में भगदड़ मच गई। मंडी में फायरिंग की सूचना पर सिकंदराबाद, कोतवाली देहात, ककोड़ थाने की पुलिस, पीएसी, सीओ गुलावठी चंद्रधर गौड़ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटना स्थल से दो खोखे भी बरामद किए और दोनों पक्षों के शेखवाड़ा निवासी वलीम पुत्र कलवा चौधरी, सुलेमान पुत्र सईद और सलेमपुर कास्थ निवासी रण सिंह पुत्र हेतराम, महिपाल पुत्र तिरखा गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें