फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख ठगे

Tue, 07 Jun 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख ठगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक युवक से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर शातिरों ने दो लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी को तहरीर दी।
विज्ञापन


भूड़ क्षेत्र निवासी अमर पुत्र राजवीर ने बताया कि करीब एक साल पहले मोहल्ले के ही दो युवकों ने उसे रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसकी एवज में पांच लाख रुपये की मांग की। पीड़ित आरोपियों की बात में आकर उसने मार्च 2015 में दोनों युवकों को दो लाख रुपये दे दिए।

बाकी रुपये नौकरी लगने के बाद देने की बात तय हुई। कई माह बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो अमर ने रुपये वापस मांगे। इस बात से गुस्साए आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें