फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दो युवकों को अगवा कर मांगी रंगदारी, बाग में फेंका

Tue, 20 Jun 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
अगवा - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
गजरौला में टोल टैक्स पर खड़े दो युवकों का रविवार रात दो कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। दोनों को बंधक बनाकर नरसेना के गांव कमालपुर स्थित आम के बाग में फेंक दिया। बंधक बने युवकों के मोबाइल से ही बदमाशों ने एक लाख की रंगदारी मांगी। बाग मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बंधनमुक्त कराया।
विज्ञापन


पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। सोमवार शाम करीब चार बजे कमालपुर निवासी पप्पू ने पुलिस को सूचना दी कि उसके आम के बाग में दो लोगों के हाथ-पैर बंधकर फेंक दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बंधनमुक्त किया। दोनों की पहचान योगेश पुत्र जेनेंद्र व पुष्पेंद्र पुत्र विजयपाल निवासी फोंदापुर थाना गजरौला के रूप में की गई।

दोनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि दोनों हेल्परी करते हैं। रविवार रात आठ बजे युवक टोल टैक्स गढ़ पर खड़े थे। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो और एक अन्य गाड़ी उनके पास आकर रुकी। इसके बाद उसमें से एक कार में से कुछ बदमाश उतरे और उन्हें जबरन गाड़ी में डाल लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की। वह रातभर सड़क पर घुमाते रहे।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर हाथ-पैर बांधकर आम के बाग में डाल गए। योगेश ने बताया कि उसके फोन से ही बदमाशों ने उसके परिजनों को फोन किया और एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था। सोमवार शाम पुलिस के आने की भनक लगते ही बदमाश कार लेकर भाग गए।

पीड़ितों ने एक बदमाश की पहचान हरियाणा के रोहित के रूप में की है। वह बदमायश शराब माफिया बताया जा रहा है। एसआई महेंद्र सिह ने बताया कि पुलिस अभी मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रख्रकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही रोहित को पकड़कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें