अवैध पिस्तौल और कारतूस सहित युवक काबू
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर रविदास नगर निवासी एक युवक को अवैध पिस्तौल और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस को रविदास बस्ती निवासी बुद्घराम उर्फ बुद्घु के पास अवैध हथियार होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद सीआईए स्टाफ में तैनात प्रधान सिपाही विशाल ने अपनी टीम सहित संभावित ठिकाने पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने बुद्घराम के पास से एक 315 बोर पिस्टल व एक कारतूस बरामद किया। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ सिटी पुलिस थाने में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।
फोटो 30
सीआईए टीम के अवैध हथियार सहित हत्थे चढ़ा आरोपी बुद्घराम।