फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को कार ने रौंदा

Tue, 24 Jan 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सिटी स्टेशन मार्ग पर तेज रफ्तार एक बेकाबू कार ने महिला समेत तीन लोगों को रौंद दिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क पर मौजूद लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। घायलों को जटिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, आरोपी चालक कार लेकर भाग गया।

सोमवार देर शाम करीब 7.30 बजे सिटी मार्ग स्थित चाय दुकान पर नवलपुरा मोहल्ला निवासी सरला देवी, सिटी स्टेशन निवासी सतीशचंद्र तेलियाघायट निवासी अतुल तीनों खड़े थे। इसी दौरान तीव्र गति से आ रही एक बेकाबू कार ने तीनों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


इसके अलावा मार्ग से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और तीनों घायलों को अस्पताल ले आई, जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर,  कार लेकर चालक मौके से भाग गया।

नामांकन में शामिल वृद्ध की हादसे में मौत
सिकंदराबाद। भाजपा विधायक के नामांकन कार्यक्रम में शामिल वृद्ध की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  विधायक विमला सोलंकी के पति देवेंद्र सोलंकी ने बताया कि सोमवार को खानपुर गांव थाना कोतवाली देहात निवासी मनवीर सिंह पुत्र किरोड़ी (70) विधायक के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे।

दोपहर तीन बजे औद्योगिक क्षेत्र में मनवीर को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल मनवीर की नोएडा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने देवेंद्र सोलंकी तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम
गांव सेगडापीर के निकट स्टेट हाईवे-235 पर सोमवार को हुई वैगनार एवं बाइक भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल ताबिश (22) पुत्र आफाक अहमद ने मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि दुर्घटना में मौके पर ही वाकर (24) पुत्र मोहम्मद युनुस निवासी ग्राम कुराना थाना हाफिजपुर जिला हापुड़ की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन


मंगलवार को वाकर के शव को सुपुर्द ए खाक किया गया। बता दें कि सोमवार को ग्राम सेगड़ापीर के निकट स्टेट हाईवे पर दोपहर करीब 12 बजे एक वैगनआर व बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत में बाइक सवार वाकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें