एक रेस्टोरेंट के गोदाम में काम करने वाली महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप करने की कोशिश की गई। महिला की चीख सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी भाग गए।
सबसे बड़ी बात यह है कि नगर के कुछ दबंग पूरे दिन मामले को दबाने के लिए मशक्कत करते दिखे। सूचना पर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
वहीं, सीओ ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। फिलहाल पीड़िता ने तहरीर नहीं दी है।
पुलिस के अनुसार नगर स्थित रेस्टोरेंट के गोदाम में एक महिला काफी समय से काम करती थीं। पीड़िता का कहना है कि गोदाम में साथ काम करने वाले कुछ युवक उसके साथ कई दिनों से छेड़छाड़ कर परेशान कर रहे थे।
इसके चलते वह मानसिक रूप से तनाव में थी। बुधवार दोपहर आरोपियों ने गोदाम में उसे अकेला पाकर बंधक बना लिया। इसके बाद गैंगरेप करने की कोशिश करने लगे।
तभी महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची फैंटम पुलिस और चौकी इंचार्ज शफाखाना ने भी पीड़िता से मामले की जानकारी ली।
खास बात है कि यह है कि नगर के कुछ दबंग पूरे दिन घटना को दबाने के लिए मशक्कत करते रहे। महिला ने कैमरे के सामने भी आपबीती सुनाई है।
वहीं, दूसरी ओर मामले में सीओ आरएल निरंजन का कहना है कि अब तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।