फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के पास खड़े ट्रक से चॉकलेट भरे 173 कार्टन चोरी

Wed, 16 Dec 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। एनएच-71 पर गांव बीकानेर में एक होटल के पास खड़े ट्रक से लाखों रुपये के चाकलेट से भरे कार्टन चोरी हो गए। सदर पुलिस ने चालक की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यूपी के इटावा निवासी शिवनंदन अपने ट्रक में पूना से दिल्ली मुंडका के लिए चॉकलेट के कार्टन भरकर चला था। मंगलवार अलसुबह शिवनंदन एनएच-71 पर गांव बीकानेर के निकट राधा कृष्ण होटल पर चाय पीने के लिए रुका। चाय पीने के बाद कुछ देर के लिए वह होटल पर ही सो गया और सुबह उठा तो ट्रक का पिछला हिस्सा खुला दिखा। अंदर देखा तो ट्रक में रखे चॉकलेट के 173 कार्टन चोरी हो चुके थे। चालक ने मामले की जानकारी सदर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांचकर्ता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के लोगों और होटल स्टाफ आदि से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें