हाईवे पर मां-बेटी के साथ गैंगरेप के मामले में एक अगस्त को जेल गए तीन आरोपियों जबर सिंह, रईस और शावेज बृहस्पतिवार को जमानत पर रिहा हो सकते हैं। कोर्ट के आदेश पर दो-दो लाख के दो-दो जमानतियों के प्रपत्र तस्दीक होने के बाद ही ऐसा संभव होगा।
वहीं नौ अगस्त को जेल गए तीन आरोपियों सलीम, परवेज और साजिद को जमानत दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है। बता दें कि 29 जुलाई 2016 की रात हाईवे पर मां-बेटी के साथ गैंगरेप की वारदात हुई थी। पुलिस ने एक अगस्त 2016 को आरोपी रईस, जबर सिंह और शाबेज को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
इसके बाद नौ अगस्त को पुलिस ने कन्नौज निवासी सलीम, परवेज और साजिद को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। बीते बृहस्पतिवार रईस, जबर सिंह और शाबेज को कोर्ट ने जमानत दे दी थी। सोमवार दोपहर आरोपियों की ओर से दो-दो लाख के दो-दो जमानती दाखिल किए थे।
अधिवक्ता मोहम्मद असलम ने बताया कि सलीम, परवेज और साजिद के लिए जमानत याचिका दाखिल की जाएगी।