फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी जेल से आई थी विधायक को धमकी भरी कॉल

Thu, 31 Dec 2015 12:07 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 सपा विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित को धमकी भरी कॉल उत्तराखंड की पौड़ी जेल से आई थी। यह खुलासा उत्तराखंड और बुलंदशहर की पुलिस की जांच में हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने उन नंबरों की आईडी का भी पता लगा लिया है, जिनसे धमकी भरी कॉल आई थी। हालांकि, पुलिस उन आईडी को फर्जी मानकर चल रही है।

 वहीं, विधायक को धमकी देने वाले दोनों नंबरों से कॉलिंग मंगलवार को बंद रही। लेकिन शातिर व्हाट्सएप के जरिए साथियों से संपर्क साधने में जुटा है।

 पुलिस जल्द आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है। इस बीच विधायक ने बुधवार को एसपी सिटी से मुलाकात की है।


एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि विधायक को धमकी देने वाले दोनों नंबरों की आईडी का पता चल गया है। एक नंबर मेरठ के पते पर और दूसरा सोनीपत के पते पर लिया गया है।

जबकि मोबाइल की लोकेशन उत्तराखंड आ रही है। जांच कर रही नगर पुलिस ने मेरठ और सोनीपत पुलिस से भी संपर्क साधा है। सूत्रों के मुताबिक, लोकेशन उत्तराखंड की पौड़ीजेल है।
विज्ञापन


इस जेल में मधुमिता हत्याकांड का आरोपी संतोष राय बंद हैं। इसी के साथ जेलर का हत्यारा मोनू राठी और एक अन्य रोहित चतुर्वेदी भी इसी जेल में बंद हैं। पुलिस इन अपराधियों के बीच की कड़ी खंगाल रही है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें