फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में तोड़े छह दुकानों के शटर

Thu, 17 Dec 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि बुधवार रात में ही अंबा एंकलेव के पास आधा दर्जन दुकानों के शटर उखाड़ कर कैश और कीमती सामान समेट ले गए।
विज्ञापन


एक रात में छह दुकानों में चोरी से गुस्साए दुकानदारों ने पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।वह लिमपुरा निवासी लोकेश कुमार ने बताया कि वह अंबा एंकलेव के पास कुमार बिल्डिंग मैटेरियल स्टोर चलाते हैं।

बुधवार रात दुकान का शटर उखाड़ कर चोर करीब डेढ़ लाख की नगदीख् आठ चांदी के सिक्के, पेंट की बाल्टी, लैपटॉप, टैब और जरूरी कागजात निकाल ले गए।

वहीं, परचून की दुकान चलाने वाले धीरेंद्र ने बताया कि उनकी दुकान से चोर 12 हजार की नगदी व कीमती सामान चुरा ले गए।

इसी तरह, कंफेक्शनरी और मेडिकल स्टोर चलाने वाले अजय की दुकान से चोर पांच हजार की नगदी और अन्य सामान निकाल ले गए।

विकास हॉली-डे मैरिज होम के पास गोघा सिंह की मिठाई की दुकान से चोर नगदी और कीमती सामान उठा ले गए। इसके अलावा चोरों ने पंकज और रविंद्र की दुकान का भी शटर उखाड़ा।
विज्ञापन


घटना से दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

सीएचसी में चिकित्सक के आवास से लाखों की चोरी

कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रह रहे चिकित्सक डा.बलराम दत्त शर्मा के  सरकारी आवास का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नगदी व जेवरात सहित एटीएम व पासबुक और कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया।

वारदात के समय डा.बीडी शर्मा अवकाश पर अपने घर मेरठ गये हुए थे। डा.बीडी शर्मा ने चोरी की वारदात की अनूपशहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि डा.राकेश शर्मा ने उन्हें फोन पर चोरी की जानकारी दी। मेरठ से  अनूपशहर आने पर आवास के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला तथा कमरों में सामान अस्त व्यस्त पड़ा मिला।

आटो पार्ट्स की शॉप की छत काटी

मुरारी नगर निवासी व्यापारी सतीश चंद्र तायल ने कोतवाली में बृहस्पतिवार को तहरीर दी है कि बीती रात चोरों ने हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के पास उसकी ऑटो पार्ट्स की दुकान है।

चोरों ने बुधवार रात छत काटकर चोरी की कोशिश की। शोर मचाने पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस वाहन का सायरन सुनकर चोर भाग  खडे़ हुए।

देसी शराब के ठेके की छत काटकर चोरी

चोरो ने बुधवार रात देसी शराब ठेके की छत काटकर चोरों ने गल्ले में रखे 4660 रुपये व शराब के पव्वे निकाल ले गए।

स्याना के नया छत्ता स्थित देसी शराब के ठेके की चोरों ने छत काटकर कर गल्ले में रखे नगदी और शराब के पव्वे चुरा लिया। मैनेजर दानवीर सिंह लोधी ने बताया कि घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।

प्राइमरी स्कूल में चोरी
स्याना के करौंठी गांव स्थित प्राइमरी स्कूल की रसोई का ताला तोड़ चोर सिलेंडर व चूल्हा निकाल ले गए। प्रधान अध्यापक अनिल कुमार शर्मा ने चोरी की तहरीर दी है।


स्कूल का ताला तोड़कर चोरी
लखावटी विकास क्षेत्र के इस्माईला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोर ताला तोड़कर हजारों का सामान निकाल ले गए। प्राथमिक विद्यालय के अध्यक्ष रमेशचंद ने घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें