छतारी के चौढ़ेरा स्थित देवी मंदिर पर जागरण के दौरान एक ढोंगी ने खुद पर देवी रूप प्रकट होने का नाटक कर युवक का गला घोंटने की कोशिश की। हालत बिगड़ते देख श्रद्धालुओं ने ढोंगी बाबा की जमकर पिटाई की फिर युवक को छुड़ाया। पुलिस के पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने ढोंगी को हवाले कर दिया।
शनिवार रात छतारी के चौढेरा गांव स्थित देवी मंदिर में जागरण चल रहा था। इसमें शामिल होने के लिए पहासू के जटौला निवासी दीपक भी आया था। रात करीब 12 बजे अचानक एक ढोंगी बाबा खुद पर देवी रूप प्रकट होने का ड्रामा करने लगा। फिर पास बैठे दीपक का गला दबाने लगा।
इसपर दीपक जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। आसपास मौजूद श्रद्धालुओं ने देखा तो युवक को छुड़ाने की कोशिश की। जब ढाेंगी नही माना तो गुस्साए लोगों ने उसकी धुनाई कर दीपक को चंगुल से छुड़ाया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी ढोंगी बाबा को हिरासत में लेकर थाने ले आई।