जिसने बहला-फुसलाकर पंजाब ले जाकर बेच दिया, उसके खिलाफ पीड़िता ने कुछ नहीं कहा। इस पर पुलिस ने उसे भगाने और बेचने के आरोपी को छोड़ दिया। एसडीएम कोर्ट में दिए बयान में उसने पति के साथ रहने की इच्छा जताई । सुपुर्दगी में दिए जाने के बाद वह बदनामी के डर से मायके चली गई।
मालूम रहे कि क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली तीन बच्चों की मां 28 मार्च 2016 को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। उसके पति ने 29 मार्च को गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने महिला के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाईं।
पुलिस ने लगातार कॉल करने वाले एक नंबर को ट्रेस करके भुट्टू उर्फ बिट्टू निवासी गांव ओसी थाना साहेबाद जिला रामपुर को बीते सोमवार हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने पंजाब ले जाकर महिला को बेचने की बात बताई। इस पर पुलिस ने बुधवार रात महिला को पंजाब से बरामद कर लिया।
बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस महिला को लेकर एसडीएम खुर्जा की कोर्ट में पहुंची। वहां उसने अपने पति के साथ जाने की इच्छा जताई। एसडीएम के आदेश पर उसे उसके पति की सुपुर्दगी में भेज दिया गया।
महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी अपने मायके अलीगढ़ चली गई है। वहीं देहात कोतवाल रामसेन सिंह ने बताया कि महिला ने आरोपी भुट्टू के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया। इसके चलते उसे छोड़ दिया गया।