फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता ने की खुदकुशी की कोशिश

Tue, 04 Oct 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
Now Affordable treatment in BHU Hospital, 90 per cent of cheap medicines available - फोटो : demo
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव ने नींद की कई गोलियां खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, शांति निकेतन निवासी अंकित शर्मा समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव थे। रविवार रात अंकित शर्मा ने नींद की कई गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे ईदगाह रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

घटना की सूचना मिलते ही सपा जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के कई पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर अंकित शर्मा का हाल जाना। हालत गंभीर होने पर सपा नेता को हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सपा नेता द्वारा नींद की गोलियां खाने का कारण घरेलू कलह माना जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने बताया कि अंकित शर्मा की हालत में सुधार है। उसने यह कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं है।

फंदे पर लटका मिला फोटोग्राफर का शव
मोहाना गांव में एक फोटोग्राफर का शव उसी के घेर में रस्से से फंदे पर झूलता मिला। मृतक प्रशांत (28) निवासी ग्राम मोहाना है। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को प्रशांत के आत्महत्या किए जाने की सूचना दी।

इसी बीच मृतक प्रशांत के ससुराल वाले थाने पहुंचे औरा एसओ को तहरीर देकर प्रशांत की हत्या किए जाने की आशंका जताई। उधर, प्रशांत के ताऊ रोहताश सिंह ने बताया कि प्रशांत का पत्नी से मनमुटाव रहता था। वह काफी दिन से अपने मायके रह रही थी। रोहताश सिंह का कहना है कि प्रशांत ने गृहक्लेश के चलते आत्महत्या कर ली।

प्रशांत की शादी साढ़े तीन वर्ष पूर्व ग्राम ईसमपुर थाना गन्नौर (संभल) निवासी रितु के साथ हुई थी। थानाध्यक्ष हरेराम यादव का कहना है कि प्रशांत के परिजन आत्महत्या का मामला बता रहे हैं। जबकि प्रशांत के ससुराल वालों ने उसकी हत्या किए जाने की बात  कही है। पुलिस को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद जांच आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें