फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर देह व्यापार में धकेलने का आरोप

Mon, 08 May 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार पति ने उसके साथ कुकर्म किया। साथ ही दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला।

दबाव न मानने पर मारपीट के बाद ससुराली उसे मायके छोड़कर भाग गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह छह अक्तूबर 2015 में हापुड़ निवासी युवक के साथ हुआ था।
विज्ञापन


जिसमें माता-पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया था, लेकिन पति, जेठ व दो देवर, सास संतुष्ट नहीं थे। ये लोग अतिरिक्त दहेज के रूप में एक कार व एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर मारपीट करते थे। महिला ने पति पर कुकर्म करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि पति घर पर अपने दोस्तों को लेकर आता है और उनसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता है। दबाव न मानने पर 23 सितंबर 2016 में ससुरालियों ने मारपीट की और मायके में छोड़कर भाग गए। नगर कोतवाल आरके शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति राशिद, जेठ आरिफ व देवर आबिद, शहजाद व सास रहीसन के खलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें