फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खदाना के प्रधान को बदमाशों ने मारी गोली

Fri, 30 Sep 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
पिस्‍टल - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
अहार थाना क्षेत्र के गांव खदाना में बृहस्पतिवार रात घर के बाहर खाट पर लेटे ग्राम प्रधान पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावर प्रधान को तीन गोली मारकर हवा में फायरिंग करते हुए भाग गए।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में एसएसपी ने घायल से बात कीं। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें गाजियाबाद रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने खबर लिखे जाने तक पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी है। गुड्डू पुत्र राजवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई भूलेंद्र उर्फ बब्बू चौधरी वर्तमान में ग्राम प्रधान है।

बृहस्पतिवार रात करीब 9.30 बजे वह गांव में घर के बाहर खाट पर लेटे हुए थे। तभी लाल रंग की बाइक पर तीन लोग आए। बाइक पर बैठे युवकों ने तमंचे से गोली चला दी। गोली सीने में लगते ही बब्बू लहूलुहान हो गया। एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद सही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें