अगौता थाना क्षेत्र निवासी बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में पुलिस की असंवेदनशीलता देखने को मिल रही है। पुलिस मामले में अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। परिजनों ने अगौता पुलिस की शिकायत मुख्यमंत्री से करते हुए जांच अधिकारी बदलने की मांग की है।
बता दें कि 29 अगस्त को एक गांव निवासी महिला बीए की छात्रा को बहला फुसलाकर अपने घर ले जाकर चार युवकों के हवाले कर दिया था। चारों युवक छात्रा को कार से अगवा कर नोएडा ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई थी। काफी फजीहत और अफसरों की कड़ी फटकार के बाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की थी।
सोमवार की पीड़िता के पिता ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, महिला आयोग और एसएसपी को शिकायती पत्र भेज कर बताया कि आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। साथ ही समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दो आरोपियों पर हत्या जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।
पुलिस आरोपियों का सहयोग कर उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। पुलिस मामले को दबाने में जुटी हुई है। वहीं, एसओ अगौता प्रभात वर्मा ने बताया कि मामले में तफ्तीश की जा रही है।