फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर महिला का शव बोरे में बंदकर फेंका

Thu, 05 Jan 2017 10:02 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
हत्या - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
हत्या करने के बाद बोरे में बंद कर किसी ने महिला का शव क्षेत्र के गांव किरियावली के पास काली नदी में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाया। काफी मशक्कत के बाद भी शव की शिनाख्त नहं हो सकी। आशंका जताई जा रही है कि कहीं बाहर हत्या करने के बाद शव यहां लाकर फेंका गया हो।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह क्षेत्र के गांव किरिवाली निवासी कुछ ग्रामीण काली नदी के पुल से होकर गुजर रहे थे। ग्रामीणों ने नदी में पड़ा बंद बोरा देखा। कौतुहुलवस वह बोरे के पास जब पहुंचे तो उसमें से दुर्गंध आ रही थी। बंद बोरे में शव होने की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। उधर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोलकर देखा तो उसमें महिला का शव था। महिला के हाथ पैर बंधे हुए थे और चेहरा तथा शरीर पर चोट के निशान थे। मृतका के शरीर पर जींस और शर्ट थे। पुलिस की मानें तो शव चार-पांच दिन पुराना लग रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने शव की शिनाख्त की काफी कोशिश की लेकिन पता नहीं चल पाया। मौके पर पहुंचकर फारेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। आशंका जताई जा रही है कि किसी बाहरी व्यक्ति ने हत्या करने के बाद शव यहां लाकर फें क दिया हो। थाना प्रभारी कौशलेन्द्र यादव ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें