फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से टेंपो चालक की मौत

Sun, 11 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
चोला पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव ख्वासपुर के निकट ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को रोड पर रखकर जाम लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

गांव बंचावली निवासी चंद्रवीर टेपो चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। शुक्रवार की रात वासपुर स्थित पेट्रोल पंप के निकट अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो  को टक्कर मार दी। टेंपो पलट गया और चंद्रवीर की टेंपो के  नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक को रोकना चाहा लेकिन चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फूटा और उन्होंने शव को रोड पर रखकर जाम लगा दिया । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

कार-केंटर की भिड़ंत, मां-बेटा घायल
गुलावठी-बुलंदशहर मार्ग पर शनिदेव मंदिर के निकट शनिवार सुबह एक अज्ञात केंटर ने एक कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार हाथरस निवासी प्रभात (27) एवं उसकी मां लता (58) शनिवार की सुबह हाथरस से कार में सवार होकरजनाधारी के लिए जा रहे थे।

शनिदेव मंदिर के निकट कोहरे में एक अज्ञात केंटर ने कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए तथा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

बाइक से ई-रिक्शा  टकराने पर मारपीट
तहसील रोड पर ई-रिक्शा और बाइक में भिड़ंत हो गई। शनिवार सुबह कचहरी के निकट तेलियाघाट निवासी रविंद्र ई-रिक्शा लेकर जा रहा था। सामने से धरारी गांव निवासी अमित और अरविंद की बाइक से भिड़ंत हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच लात-घूसे चलने शुरू हो गई। रोड पर हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।

बेटी की डोली उठने से पहले ही उठी पिता की अर्थी
चौकी क्षेत्र के गांव ख्वासपुर के पास शुक्रवार रात हुए हादसे से बेटी की डोली उठने से पहले ही टैंपो चलाने वाले पिता की अर्थी उठ गई। मृतक 28 दिसंबर को होने वाली बेटी की शादी के लिए तैयारियां कर रहा था। शुक्रवार रात घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

वंचावली निवासी राजवीर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका भतीजा चंदरवीर (40) टैंपो चलाकर परिवार का पालन करता था। शुक्रवार रात वह टैंपो लेकर चोला रेलवे स्टेशन की ओर से गांव लौट रहा था। ख्वासपुर में एसआर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो उसके टैंपो में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें चंदरवीर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंच गए और उसको जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजवीर ने बताया कि 28 दिसंबर को चंदरवीर की बेटी की शादी है। वह शादी की तैयारियों में लगा हुआ था, लेकिन बेटी की डोली उठाने से पहले ही उसकी अर्थी उठ गई। देहात कोतवाल अमरेश कुमार बघेल ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें