फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को अगवा कर युवक ने किया रेप

Wed, 25 Nov 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला, ऊंचागांव
विज्ञापन
विज्ञापन
नरसेना थानाक्षेत्र के एक गांव में युवक ने दूसरी जाति की नाबालिग बच्ची को अगवा कर उससे रेप किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसको छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन



पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी का परिवार भी गांव से फरार हो गया है। गांव में दोनों जातियों के बीच जबरदस्त तनाव है।


एसएसपी ने पुलिस बल तैनात कर दिया है। थानाक्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बच्ची पास के बाग में सूखी लकड़ी लेने गई थी।

दूसरी जाति का 20 वर्षीय युवक गुड्डू बच्ची को अगवा करके पास के खेत में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।


बच्ची की हालत बिगड़ने पर आरोपी भाग गया। उसके रोने की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने खेत से उठाकर उसको अस्पताल में भर्ती कराया।

बच्ची के भाई ने गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। एसएसपी के आदेश के बाद गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

घर में घुसकर छात्रा से रेप की कोशिश

गुलावठी। थाना क्षेत्र के मोहल्ले में युवक ने घर में घुसकर 11वीं की छात्रा के साथ रेप की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया।

छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर दी है।  उस वक्त परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें