फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से उतर रहा हर दूसरा मीटर निकल रहा टैंपर्ड

Wed, 19 Oct 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
बिजली का मीटर - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
घरों से उतर रहे अधिकांश विद्युत मीटर टैंपर्ड निकल रहे हैं। बिजली मीटरों की जांच कर रही एजेंसी को बड़ा फर्जीवाड़ा मिल रहा है। कोई मीटर रिमोट से संचालित मिला है तो किसी मीटर के पीछे चुंबक लगी मिली है। जिले के 20 हजार मीटरों को चिह्नित किया गया है, जहां औसत से भी कम खपत मिल रही है। इन सभी मीटरों को चैक किया जाएगा।
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन ने जिले के संदिग्ध बिजली मीटरों की चेकिंग का जिम्मा सिक्योर कंपनी को दिया है। एजेंसी द्वारा ऐसे मीटरों को चैक किया जा रहा है, जो औसत से भी कम यूनिट के निकाल रहे हैं। ऐसे 20 हजार मीटर जिले में चिह्नित किए हैं, जबकि जिला मुख्यालय पर 2500 मीटर चिह्नित हैं।

अभी तक जिन मीटरों की चेकिंग की गई हैं, उनमें हर दूसरा मीटर टैंपर्ड निकल रहा है। कोई मीटर रिमोट से चलता मिल रहा है तो किसी मीटर में चुंबक लगी है। इनके खिलाफ पावर कारपोरेशन द्वारा एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है। पावर कारपोरेशन इन सभी उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगा।
विज्ञापन


सिक्योर को तीन माह में इन मीटरों की जांच कर अपनी रिपोर्ट विभाग को देनी है।  यदि उपभोक्ता स्वयं अपने मीटर को टैंपर्ड घोषित करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। एक्सईएन डीसी शर्मा ने बताया कि  सिक्योर कंपनी बिजली मीटरों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें