कोतवाली देहात पुलिस एक बार फिर चर्चा में है। इस बार पुलिसकर्मियों पर आरोपियों के साथ मिलकर पीड़ित के घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ व लूटपाट करने के आरोप लगे हैं। परिजन एक वृद्ध को अवैध हिरासत में रखने का आरोप भी लगा रहे हैं। एसपी सिटी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह और भाई पेशे से किसान हैं। दोनों भाई ट्रैक्टर से गेहूं निकासी करते हैं। 30 अप्रैल 2017 को गांव के ही छह लोगों ने तमंचे के बल पर भाई भूरा को भयभीत कर घर में रखे 10 कुंतल गेहूं व 22 हजार रुपये लूटकर ले गए थे।
घटना के संबंध में जानकारी ठंडी प्याऊ चौकी पुलिस को दी। सुनवाई न होने पर भूरा घर लौटने लगा तो दो दरोगा, दो सिपाहियों के साथ जीप में बैठकर घर पहुंच गए और फैसले का दबाव बनाने लगे।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पुलिसकर्मी वृद्ध बीमार पिता को जबरन जीप में डालकर कोतवाली ले आए। इसके बाद एक मई में आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ घर में घुसकर मारपीट की। पीड़ित ने पुलिसकर्मियों पर महिलाओं से छेड़छाड़ की और कपड़े फाड़ दिए।
आरोपी पुलिसकर्मियों ने घर में रखे 20 हजार रुपये और ट्रैक्टर लूट लिया। एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।