फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से की छेड़छाड़ मनचले की धुनाई

Wed, 30 Mar 2016 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में छेड़छाड़ की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार सुबह डीएवी डिग्री कॉलेज की छात्रा के साथ कॉलेज के निकट एक मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के परिवार के सदस्य ने आरोपी की धुनाई कर दी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस ने मनचले और उसे पीटने वाले का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, सलेमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती डीएवी डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। बुधवार सुबह वह अपने परिचित के साथ कॉलेज आ रही थी। कॉलेज के निकट ही एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी।

यह बात जब छात्रा ने अपनी परिचित को बताई तो वह भड़क गया। उसने सड़क पर ही मनचले आरोपी की धुनाई कर दी। इसे देखकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव किया और दोनों युवकों को कोतवाली ले आई। बाद में दोनों पक्षों के बीच फैसला हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें