फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी नेता की हत्या में 8 पर रिपोर्ट, 3 गिरफ्तार

Sat, 17 Dec 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला /बुलंदशहर
विज्ञापन
मृतक व्यापारी सुनील तायल की अर्थी ले जाने के दौरान उमड़ी भीड़। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील तायल की हत्या में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही करीब दो दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने रात में ही आठ टीमों का गठन कर दिया था।
विज्ञापन


तनावपूर्ण हालात के चलते कप्तान ने देर रात तक कोतवाली में कैंप किया था। बता दें कि नगर के कपड़ा व्यापारी व उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील तायल पर शुक्रवार शाम करीब आठ बजे चौधरीवाडा में  पैठ के मोड़ पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोलियां बरसाई थीं। गंभीर रूप से घायल सुनील तायल की नोएडा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी।

वारदात के बाद एसएसपी ने घटना स्थल का मुआयना कर हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए आठ टीमों का गठन किया था।  तनावपूर्ण हालात देखते हुए एसएसपी सोनिया सिंह ने देर रात तक कोतवाली में कैंप भी किया था।
विज्ञापन


एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि मृतक के बेटे लव तायल की तहरीर पर नगर के कायस्थवाडा निवासी संदीप लोधी, चौधरीवाड़ा निवासी आमिर पुत्र हबीब, अरफत पुत्र चौधरी इरशाद, नदीम पुत्र मोबीन, माधोदास निवासी संजीव जोशी, पुत्र छोटेलाल, नरेश पुत्र भानू, ग्राम फरीदपुर निवासी इंद्र पुत्र खलीफा, गौरव पुत्र इंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने व्यापारी की हत्या में तीन नामजदों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं  करीब दो दर्जन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

सुपारी किलर है नामजद संजीव जोशी
 व्यापारी नेता सुनील तायल की हत्या में नामजद संजीव जोशी को सुपारी किलर बताया जा रहा है। करीब आठ साल नगर निवासी वीरसिंह उर्फ पप्पू की हत्या में संजीव जोशी व उसका भाई राजीव जेल गए थे। संजीव जमानत पर बाहर है। जबकि राजीव अभी भी जेल में है। जानकारी के अनुसार संजीव जोशी नगर के मोहल्ला सराय झाझन में रहता था।

वर्ष 2007 में उसने अपने भाई राजीव जोशी के साथ मिलकर मोहल्ले के ही वीर सिंह उर्फ पप्पू की हत्या कर दी थी। आक्रोशित मृतक के परिजनों ने संजीव के घर में घुसकर आग लगा दी थी। पप्पू की हत्या में संजीव और राजीव दोनों जेल गए थे। फिलहाल संजीव जमानत पर बाहर है जबकि राजीव जेल में है।

जेल से छूटने के बाद संजीव गाजियाबाद में रहने लगा। पुलिस ने बताया कि प्रथम जांच के दौरान प्रकाश में आया है कि जेल से छूटने के बाद संजीव सुपारी लेकर हत्या करने लगा। पुलिस ने बताया कि वह संजीव का रिकार्ड खंगाले में लगी है।

बाजार बंद, पीएसी तैनात
व्यापारी नेता सुनील तायल की हत्या के विरोध में उद्योग व्यापार मंडल व नगर व्यापार मंडल के आह्वान पर शानिवार को व्यापारियों ने बाजार बंद रखे। इसके लिए नगर में मुनादी कराने के साथ ही व्यापारी नेताओं ने बाजारों में घूमकर दुकानें बंद कराईं। 

वहीं, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापारी दिनभर कोतवाली में डटे रहे। हालात को तनावपूर्ण देखते हुए पुलिस ने दिन भर में कई बार बाजारों में फ्लैग मार्च किया। खरीदारी के लिए नगर व देहात क्षेत्र बड़ी संख्या में आने वाले लोगों से गुलचार रहने वाला नगर का बाजार शनिवार को सुनसान पड़ा रहा।

वहीं बाजार नहीं खुलने के कारण लोगों के नहीं पहुंचने से नगर में भी आम दिनों के मुकाबले चहल-पहल ना के बराबर दिखाई दी। बाजार बंद करवाने के दौरान नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील सराफ, हेमंत शर्मा, सचिन गिरी, जितेंद्र गर्ग, देवेश गोयल, महेंद्र कौशिक, रोहित गोयल, गीता गोयल, धमेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

सीओ, 6 इंस्पेक्टर और पीएसी रही तैनात
व्यापारी सुनील तायल की हत्या के बाद तनावपूर्ण हुए हालात को देखते हुए नगर में चार सीओ, 6 इंस्पेक्टर, 10 एसओ, सैकड़ों पुलिस कर्मियों के अलावा एक प्लाटून पीएसी भी तैनात कर दी गई। वहीं एसपी सिटी मान सिंह चौहान भी कोतवाली में कैंप किए रहे।

सीओ खुर्जा  विजय प्रकाश उनके सर्किल के इंस्पेक्टरों, एसओं को नगर में शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सीओ सिटी व उनके साथ इंस्पेक्टर कोतवाली सिटी, देहात, ककोड़ को पोस्टमाटर्म तैनात किया गया था।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें