फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने पहुंची छात्रा की तबियत बिगड़ी, मौत

Sat, 20 Feb 2016 12:17 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा देने गई रामनगर जीटी रोड निवासी छात्रा को अचानक ताबड़तोड़ उल्टियां होने लगी। स्कूल प्रशासन ने उसे घर पहुंचाया। इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन


यह घटना आर्य कन्या इंटर कॉलेज की है। बताया जा रहा है कि रास्ते में अज्ञात व्यक्ति ने छात्रा को जहरीला लड्डु खिलाया है।


जानकारी के अनुसार मूलरूप से खड़खड़ी हापुड़ निवासी मुन्नी शर्मा पत्नी स्व. सुभाष शर्मा गुलावठी नगरपालिका में कार्यरत हैं। वह रामनगर में किराये के मकान में रहती हैं।

उनकी पुत्री लक्ष्मी शर्मा स्थानीय आर्य कन्या इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा की छात्रा थीं। बृहस्पतिवार को छात्रा लक्ष्मी की यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा थी।
विज्ञापन


लक्ष्मी परीक्षा देने के लिए आर्य कन्या इंटर कॉलेज केंद्र पर पहुंची। केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य दीप्ति सिंह ने बताया कि कॉलेज परिसर में पहुंचते ही लक्ष्मी को उल्टियां होने लगीं। उसने बताया कि उसे रास्ते में अज्ञात व्यक्ति ने लड्डू खाने को दिया। लड्डू खाने के बाद उसकी तबियत खराब हो गई।

कुछ देर बाद वह अचेत होकर गिर गई। केंद्र व्यवस्थापक ने तुरंत लक्ष्मी को उसके घर भिजवाया तथा परिजन लक्ष्मी को एक निजी नर्सिगहोम ले गए, जहां लक्ष्मी की मौत हो गई।

संदेह है कि लड्डू जहरीला था, जिससे लक्ष्मी की मौत हो गई है। उधर, लक्ष्मी के परिजन उसके शव को पैतृक गांव खड़खड़ी हापुड़ ले गए, जहां परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, एसओ बृमेश कुमार यादव ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें