विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले कप्तान ने 17 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल किया गया है। चार कोतवाल, नौ दारोगा और चार कांस्टेबल के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। दो दारोगा व तीन कांस्टेबल पर कप्तान की गाज गिरी है।
एसएसपी सोनिया सिंह ने आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले 17 पुलिस अफसर-कर्मियों के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल कर दिया है। जहांगीराबाद में तैनात कोतवाल संजीव कुमार को बीबीनगर भेजा गया है। बीबीनगर के कोतवाल श्यामवीर सिंह को जहांगीराबाद में तैनाती दी गई है।
किशनपाल को ककोड़ थाने से अपराध शाखा, शैलेश त्यागी को आहार थाने से सिकंदराबाद, किरनपाल सिंह को सिकंदराबाद से अहार थाने भेजा गया है। कालाआम चौकी प्रभारी प्रताप सिंह को दौलतपुर चौकी और संजीव कुमार को कोतवाली नगर से छतारी का चार्ज दिया गया है।
पुलिस लाइन में तैनात विमल कुमार मिश्र को ककोड़ थाना, सुरेश कुमार को नरसलघाट चौकी प्रभारी, विनय गौतम को कालाआम चौकी प्रभारी, महीपाल सिंह को खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी, राजबहादुर सिंह को अहमदगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा नरसलघाट चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र गौतम, दौलतपुर चौकी प्रभारी रहीसुलहक, कोतवाली नगर में तैनात अमित कुमार, छतारी में तैनात अक्षय कुमार और नितिन कुमार पर कप्तान ने गाज गिराते हुए पुलिस लाइन भेज दिया है। एसएसपी सोनिया सिंह ने बताया कि जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए यह फेरबदल किए गए हैं।