फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर सपा नेता को लूटा

Thu, 19 Nov 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला, दानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौकी के पास सपा के पूर्व जिला सचिव को बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन



मुरादपुर निवासी जगदीश मीणा पुत्र प्रहलाद सिंह पूर्व बीडीसी सदस्य तथा सपा के पूर्व जिला सचिव है। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे जगदीश बाइक से भीमपुर दौराहे से घर लौट रहे थे।

 इसी दौरान दौलतपुर चौकी के पास मुरादपुर मार्ग पर दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर बदमाश मारपीट कर 1230 रुपये नगदी, मोबाइल और बाइक लूटकर भाग गए।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। उधर, विधायक गुड्डू पंडित ने वारदात की जानकारी मिलते ही सीओ से जल्द बदमाशों को दबोचने व रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

सीओ बृह्म सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित ने अब तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेन में चढ़ रही महिला से चेन लूटी
ट्रेन में चढ़ रही महिला से अज्ञात युवक चेन झपट लिया। जब तक पीड़िता शोर मचाती आरोपी भाग गया। पीड़िता ने जीआरपी पुलिस को तहरीर दी है।

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के वामनपुर निवासी सीमा पत्नी उमेश दो दिन पहले शास्त्रीनगर में रिश्तेदारी में आई थीं। बुधवार शाम वह मेरठ-खुर्जा पैसेंजर से खुर्जा जा रही थीं।

जैसे ही वह ट्रेन में चढ़ने लगी। पीछे से अज्ञात युवक ने महिला के गले से चेन झपटकर भाग गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने कांबिंग की लेकिन लुटेरे का पता नहीं चला। पीड़िता ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें