फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में बेटा लगा रहा था हेडमास्टर की हाजिरी

Sat, 13 Feb 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर पिछले दो साल से स्कूल नहीं आ रहे। उनकी जगह उनका बेटा नियमित रूप से स्कूल जाकर हाजिरी लगा रहा है।
विज्ञापन


मामला तब खुला जब ग्राम प्रधान और सहायक शिक्षिका ने इसकी शिकायत की। हेडमास्टर पर स्कूल के खाते से राशि हड़पने का भी आरोप है। जांच में सभी आरोप सही पाए गए हैं। अधिकारियों ने हेडमास्टर के निलंबन की संस्तुति की है।

खुर्जा क्षेत्र के गांव सिरयाल के ग्राम प्रधान संजय रावत और सहायक शिक्षिका स्नेहलता ने बीएसए कार्यालय में शिकायत दी थी कि हेडमास्टर राजाराम पिछले दो साल से स्कूल नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकतर समय उनका बेटा स्कूल पहुंचकर हाजिरी लगाकर चला जाता है। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। प्रभारी बीएसए ने एबीआरसी डिबाई नरेंद्र सिंह और एबीआरसी गुलावठी केएल वर्मा को मामले की जांच सौंपी।

नरेंद्र सिंह और केएल वर्मा ने बताया कि जांच में सभी शिकायतें सही पाई गई हैं। हेडमास्टर ने स्कूल खाते से तीन बार में एक लाख 19 हजार रुपये की राशि निकाली। उस राशि से स्कूल में काम दिखाया गया है लेकिन स्कूल में कोई भी काम नहीं हुआ है।

ग्राम प्रधान, सहायक शिक्षिका और ग्रामीणों ने भी आरोपों के संबंध में सर्टिफिकेट दिए हैं। जांच में हेडमास्टर दोषी पाया गया है। रिपोर्ट में उसके निलंबन की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन


सिरयाल स्थित प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर राजाराम की शिकायत मिलने पर जांच कराई गई। जांच में सभी आरोप सही पाए गए। जांच अधिकारियों की रिपोर्ट मिल चुकी है। जल्द ही हेडमास्टर को निलंबित करने के आदेश जारी किए जाएंगे।
- विनोद कुमार, प्रभारी बीएसए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें