फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों ने किया घर से निकलना दुश्वार

Sun, 05 Feb 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
छेड़छाड़ से परेशान लड़कियां - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
नगर पुलिस की लापरवाही के चलते शोहदों के हौसले रोजाना बुलंद होते जा रहे हैं। मनचलों के चलते स्कूली छात्राओं का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। मोहल्ला देवीपुरा के लोगों ने संयुक्त रूप से शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर तहरीर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला देवीपुरा द्वितीय (कच्चा दगड़ा) निवासी पूर्व सभासद सुभाष चंद, मनीष, मनोज, सुरेश, नीरज कुमार शर्मा, ब्रजेश कुमार, रेखा शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, रबिश चंद्र, धीरज कुमार, मानवती और नरेश आदि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ला देवीपुरा में लाला कंछीमल की दुकान से लेकर चार खंबा तक सुबह को कुछ आवास किस्म के लड़के सड़क व गलियों के नुक्कड़ों पर खड़े रहते हैं।

सुबह आठ बजे से लेकर रात दस बजे तक स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। इन लड़कों ने मोहल्ले की लड़कियों का घर से निकलना भी दुश्वार कर दिया। लोगों ने पुलिस से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


नगर कोतवाल का कहना है कि मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। बता दें कि एक सप्ताह पहले ही स्कूल से घर लौट रही छात्रा ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो शोहदे ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। पुलिस आजतक उस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

दबंगों के दहशत से दो बहनें नहीं जा रहीं कॉलेज
रास्ते में छेड़छाड़ करने वाले दबंगों के डर से दो छात्राएं कॉलेज नहीं जा पा रही हैं। छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुस कर दोनों बहनों और उसके पिता से मारपीट की थी। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव निवासी दो बहनें नगर के एक डिग्री कॉलेज में पड़ती है।

दोनों बीए फर्स्ट ईयर की छात्राएं हैं। आरोप है कि कॉलेज आते-जाते समय गांव के ही कुछ युवक रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। युवकों की हरकतों से तंग आकर दोनों बहनों ने अपने परिजनों को बताया। इसका विरोध करने पर युवकों ने चार दिन पहले घर में घुसकर दोनों बहनों और पिता के साथ मारपीट की। आरोप है कि दबंग युवकों के डर से दोनों बहनें पढ़ने के लिए कॉलेज नहीं जा पा रही है।

ननिहाल में रह रही युवती से छेड़छाड़
कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र के एक गांव स्थित ननिहाल में रह रही युवती से जंगल में छेड़छाड़ की। युवती के मामा ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। नई मंडी चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के मामा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन का विवाह सिकंदराबाद में हुआ था।

बहनोई की मौत के बाद भांजी बचपन से ही गांव में रह रही है। दो फरवरी को सुबह 6.30 बजे खेत पर शौच के लिए गई थी। वहां से लौटते समय रास्ते में गांव का युवक प्रदीप ने उसका हाथ पकड़कर खेत में खींच लिया और अश्लील हरकतें कीं।

विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकला। युवती ने घर पहुंचकर आपबीती बताई। युवती के मामा ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। चौकी प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि दबिश दी दज जा रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें