याकूबपुर चकबंदी मामले में एसओसी और लेखपालों पर ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर चकबंदी की आड़ में एसओसी और लेखपालों ने खूब मनमानी की। डीएम ने आरोपी दोनों लेखपालों के खिलाफ रिपोर्ट का आदेश दे दिया है। एसओसी को सस्पेंड करने की संस्तुति भी शासन से की गई है।
शिकारपुर के गांव याकुबपुर के ग्रामीणों ने चकबंदी की आड़ में अवैध वसूली की शिकायत डीएम से की थी। डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व से चकबंदी की जांच कराई। एडीएम वित्त बृजेश कुमार ने बताया कि चकबंदी के 10 मामलों की जांच कर ली गई है। किसानों पर लगाए गए आरोप सही पाए सही पाए गए हैं। जांच पूरी कर ली गई है।