गांव भगवानपुर की गंगा में स्नान के लिए आए जीजा-साले गहरे जल की चपेट में आने से डूब गए। गंगाघाट पर अन्य लोगों ने शोर मचाया तो गांव के स्थानीय गोताखोर आ गए। घंटों की मशक्कत के बाद भी स्थानीय गोताखोर जीजा-साले का पता नहीं लगा सके।
बाद में गढ़मुक्तेश्वर के गोताखोरों को बुलाया गया। तकरीबन साढ़े तीन घंटे बाद शवों को गंगा से बाहर निकाला गया। जलालपुर निवासी अमरपाल (32) पुत्र ओमप्रकाश पिछले कई वर्षों से दिल्ली रहता है। अमरपाल के चचेरे भाई निकिल पुत्र छोटे की रविवार को शादी थी। अमरपाल शादी में सम्मिलित होने जलालपुर आया था।
सोमवार की दोहपर लगभग डेढ़ बजे अमरपाल अपने गुलावठी निवासी जीजा सतेंद्र सैनी (24) पप्पू के साथ बाइक से भगवानपुर गांव में गंगा स्नान के लिए आ गया। दोनों जीजा-साले गंगा स्नान कर रहे थे। स्नान करते वक्त दोनों गहरे जल की चपेट में आ गए।
दोनों को डूबता देख गंगा घाट पर उपस्थित लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया तथा गांव के स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। स्थानीय गोताखोरों ने जीजा-साले की तलाश के लिए घंटों मशक्कत की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए गढ़मुक्तेश्वर के एक्सपर्ट गोताखोरों को बुलाया।
साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। चौकी इंचार्ज श्योपाल सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
गंगा में डूबे दो युवकों को गोताखोंरो ने बचाया।
रविवार को गंगा स्नान के दौरान डूबने वाले दो युवकों को गोताखोरों ने सकुशल बचाने मे कामयाबी हासिल की है। सायंकाल थाना ककोड़ के गांव अलीपुरा निवासी युवक नरेश पुत्र जतन जो एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने साथियों के साथ गंगास्नान करने पहुंचा और गंगा में डूबने लगा को अजय निवासी मोहल्ला जामामस्जिद ने तो दिल्ली के भोपुरा निवासी राजू पुत्र नेतराम को गोतखोरों बिजेंद्र व दासी ने बचाया।