नगर कोतवाली क्षेत्र में फिर अश्लील फिल्म की सीडी का कारोबार फलफूल रहा है। रविवार दोपहर पुलिस ने एक दुकानदार को अश्लील फिल्म की सीडी समेत गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उसके पास से करीब 23 सीडी बरामद की हैं। जबकि अन्य दुकानदार छापेमारी देख दुकान बंदकर भाग गए। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि शहर में अश्लील फिल्मों की सीडी धड़ल्ले से बेची जा रही है।
इस पर रविवार दोपहर नगर पुलिस ने डिप्टी गंज चौकी क्षेत्र में सीडी बेचने वाली दुकानों पर छापेमारी शुरू की। पुलिस ने एक दुकान से 23 अश्लील फिल्मों की सीडी बरामद की। पुलिस ने आरोपी दुकानदार दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दुकानदार दुकान बंद कर भाग गए।