फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूदखोरों से तंग सर्राफ ने खाया जहर

Sun, 19 Feb 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला मंडी निवासी एक सर्राफ ने सूदखोरों से तंग आकर जहर खा लिया। उसका गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक, आए दिन सूदखोर उसे परेशान करते थे। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला मंडी निवासी मोहम्मद अब्बास(40) पुत्र सज्जाद हुसैन ने शनिवार रात करीब सात बजे घर में जहर खाकर आया था। जब उल्टी करने लगा तो परिवार वालों ने पूछताछ की। लेकिन वह कुछ नहीं बोला। बदबूदार उल्टी से शक हुआ तो मोहम्मद ने बताया कि उसने जहर खा लिया है।
विज्ञापन


परिजन फौरन ही उसे लेकर बुलंदशहर स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जेपी हॉस्पिटल रेफर कर दिया। लेकिन जेपी अस्पताल के आईसीयू का 1 दिन का खर्च और डॉक्टरों की फीस सुनकर परिजन  दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल ले गए।

जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया। जहां डॉक्टर हालत को गंभीर बता रहे हैं। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से एक सूदखोर मोहम्मद अब्बास को परेशान कर रहा है। सूदखोर ने दस प्रतिशत की दर से ब्याज वसूला। इसके बाद मूल भी चुका ली। लेकिन सूदखोर अब भी दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन


जिसके चलते मोहम्मद अब्बास ने यह कदम उठाया है। मोहम्मद अब्बास के दो लड़कियां एवं एक पुत्र है। सीओ शिकारपुर विजय प्रकाश ने बताया कि थाने में इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर मिलती है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें