फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड पर रोक कर लूटने वाला गिरोह दबोचा

Tue, 26 Apr 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
‌गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदराबाद रोड पर वाहन तलाशी के दौरान एक गैंग के छह लुटेरों को पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों से चार बाइक, तमंचा और लूट की रकम बरामद की गई है। खुलासा हुआ है कि आरोपी मौत-मस्ती के लिए लूटपाट करते थे।
विज्ञापन


 थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी नितिन ने 8 अप्रैल को गांव के टिंकू उर्फ हरेंद्र को सूचना दी कि वह गांव की कांति देवी पत्नी राजेंद्र सिंह को दो लाख रुपये के साथ गुलावठी बैंक जा रहा हैं। सूचना पर टिंकू ने दीपक निवासी सरधना, संदीप निवासी खेड़ा तथा विकास निवासी ढूंगरी को बुला लिया।

तीनों ने कांति देवी से दो लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया। फिर मौके पर अपनी बाइक छोड़कर कांति देवी के बाइक से भाग गए थे। घटना बिसाइच-भटौना मार्ग पर हुई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने कुछ नगदी, बाइक व थैला बरामद कर लिया था। अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान अन्य दूसरी घटना का भी खुलासा किया है।
विज्ञापन


जिसमें खुशहालपुर के पास 28 मार्च को फाइनेंस कंपनी के अधिकारी से 60 हजार रुपये की लूट की गई थी। इस लूट में भी अभियुक्तों से एक मोबाइल व 7 हजार रुपये, तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं।

तीसरी घटना में 25 मार्च को गुलावठी-सिकंदराबाद मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास दादरी के व्यक्ति से बाइक लूटी गई थी। चौथी घटना में 14 मार्च को बीघेपुर निवासी दूध कारोबारी योगेंद्र, अंकित व नरेंद्र से 3 लाख 23 हजार रुपये लूट लिया गया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें