फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व डीडीसी को गोली मारी

Tue, 26 Apr 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बसपा सांसद की बहू हिमांशी की हत्या - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
बांदा। अज्ञात लोगों ने सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। कमासिन कसबा निवासी रमेशचंद्र कुरील (46) पुत्र भगवानदीन सोमवार की रात दरवाजे पर खड़े होकर तेज भराने गए अपने वाहन के वापस आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


तभी अंधेरे में अज्ञात लोगों ने उन पर फायर झोंक दिया। गोली दाएं पैर में लगी। फायर की आवाज सुनकर घर के लोग और पड़ोसी आ गए। गोली मारने वाले बदमाश भाग निकले। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। फिलहाल थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। घायल सपा नेता की पत्नी आशा कुरील कमासिन की ग्राम प्रधान हैं। रमेशचंद्र अतर्रा पोस्ट ग्रेजुएट कालेज के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष भी हैं।            
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें