फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे मे मौत पर बवाल, जाम-पथराव

Sat, 29 Oct 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
जाम के दौरान पथराव करने पर लोगों को खदेड़ते पुलिसकर्मी।  - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
किराए पर लिए गए पुलिस की गश्ती वैन के चालक की शुक्रवार रात हादसे में मौत हो गई। घटना को संदिग्ध मानते हुए परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद अलीगढ़ बस स्टैंड के पास शव रख कर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस पर भीड़ ने पथराव किया। इस दौरान सीओ के हमराह को भीड़ ने पीट दिया। पुलिस ने लाठियां भांजकर उसे बचाया।
विज्ञापन


अफसरों ने मदद का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। कस्बा निवासी बनी (25) पुत्र प्यारेलाल किराए पर वैन चलाता है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस उसकी वैन को किराए पर लेकर रात में गश्त कर रही थी। शुक्रवार रात  सुनाई की पैंठ के पास वैन खड़ी थी। तभी अज्ञात वाहन उसे टक्कर मार गया। इस हादसे में बनी की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने मामला संदिग्ध मानते हुए हुए शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव को अलीगढ़ बस स्टैंड के पास सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना पर अहार, जहांगीराबाद व डिबाई थाने का पुलिस फोर्स पहुंच गया। इसी दौरान गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसी दौरान सीओ डिबाई के हमराह सिपाही इकबाल सिंह को भीड़ ने पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


पुलिस ने भीड़ पर लाठी भांजकर सिपाही को छुड़ाया। बाद में पुलिस व बसपा नेताओं विजय गौतम व प्रकाशचंद बादल के समझाने के बाद परिजन शव को थाने ले गए। वहां एसपी देहात जगदीश शर्मा व एसडीएम भैरपाल सिंह व तहसीलदार अशोक शर्मा ने मृतक की पत्नी प्रीति व परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना व विधवा पेंशन योजना का लाभ दिए जाने तथा एसपी देहात ने पुलिस विभाग की ओर से  मदद दिए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने हंगामे में शामिल होने के संदेह में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें