शिव सैनिकों को जनपद में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध पर रोष जाहिर करना भारी पड़ गया। शिवसैनिकों पर बिना अनुमति जुलूस निकालने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है, इनमें 16 नामजद और 20 अज्ञात हैं।
दरोगा अजयदीप ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह चेकिंग कर रहे थे, तभी शिवसेना का झंडा लिए सर्वेश राणा, प्रवेश कौशिक, अंजू सिंह, बाला लोधी, सुधीर, सुमन, सौरभ, राजू, जितेंद्र गौतम, सोनू, दिलीप सिंह, राजकुमार, तेजू, वेदप्रकाश, मधु शर्मा, विजय शर्मा समेत करीब 35 लोग पुलिस कार्यालय पहुंचे।
बिना अनुमति जुलूस निकालने पर इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।