दशहरा पर ग्रामीणों को गंगा स्नान कराने लाए युवक ने एक युवती को जंगल में ले जाकर रेप किया। पीड़िता की भाभी ने आरोपी को नामजद कर एफआईआर दर्ज कराई है।
नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव निवासी शीशू पंडित उर्फ शीशपाल 13 जून की रात गांव के लोगों को अपनी किराए की गाड़ी में बैठाकर सिद्ध बाबा घाट पर गंगा स्नान को ले गया था। इनमें उसकी 28 वर्षीय ननद भी थी।
आरोप है कि रात में जब लोग सिद्ध बाबा घाट पर रुके तो आरोपी उसकी ननद को बहलाकर जंगल में ले गया और रेप किया। एसओ अहार अजब सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला।
दिव्यांग से गैंगरेप की कोशिश
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले में युवकों ने घर में घुस कर दिव्यांग युवती से रेप की कोशिश की। चीखपुकार सुनकर पहुंचे परिजनों को देख आरोपी भाग गए। आरोप है कि आए दिन युवक युवतियों से छेड़छाड़ करते हैं।