फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर रेप की कोशिश

Thu, 28 Jan 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला, शिकारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में घर से भागे तो युवती के पिता ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा तो परिजन समझौता कर दोनों की शादी के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन


करीब महीनेभर पहले कपड़े दिलाने के बहाने प्रेमी अपने दोस्त के साथ युवती को घर से बुलाकर ले गया और चित्सौन बिजलीघर के पास रेप की कोशिश की। विरोध पर जानलेवा हमला भी किया।

पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की तो सुनवाई नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश पर प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

डिबाई थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को तहरीर दी कि वह और डिबाई थाना क्षेत्र के गांव प्रकाशपुर निवासी मनोज उर्फ बंटी पुत्र साहब सिंह दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे।
विज्ञापन


छह महीने पहले दोनों घर से भाग निकले। इसपर उसके पिता ने मनोज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दोनों के परिजन शादी के लिए भी तैयार हो गए।

आरोप है कि 18 दिसंबर 2015 को मनोज उसे अपने साथ कपड़े दिलाने के बहाने घर से ले आया। उसके साथ उसका दोस्त भी था। चित्सौन बिजलीघर के पास आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर रेप की कोशिश की।

विरोध करने पर उस पर जानलेवा हमला किया। जब उसने यह शिकायत थाने पर की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। एसओ सलेमपुर मनोज पाठक ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर नामजद मनोज समेत दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

किशोरी से छेड़खानी की कोशिश
क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी बुधवार शाम चारा लेने के लिए गई हुई थी। नहर पुल के निकट गांव के ही एक युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी।

सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। दर्जनों ग्रामीणों के साथ बृहस्पतिवार को पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। एसओ औरंगाबाद बीएस बिसारे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें