फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से किया रेप पंचों ने कराई सुलह

Thu, 25 May 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
किशोरी से किया रेप पंचों ने कराई सुलह - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात जंगल गई किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने रेप किया। किशोरी की चीख पुकार पहुंचे परिजनों ने आरोपी को दबोचकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। बाद में दो घंटे चली पंचायत में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

जानकारी के मुताबिक, औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित गांव निवासी किशोरी मंगलवार रात करीब आठ बजे खेत पर गई थी। आरोप है कि इस दौरान मौका पाकर गांव के युवक ने उसे जबरन मक्का के खेत में खींचकर रेप किया।
विज्ञापन


किशोरी के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। परिजनों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। साथ ही आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दे दी। मामला एक ही बिरादरी से जुड़ा होने के कारण पीड़ित के परिजनों पर समझौते का दबाव बनाया गया।

बुधवार शाम दोनों पक्षों की दो घंटे तक चली पंचायत में पंचों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। हालांकि पुलिस अब आरोपी को छोड़ने की एवज में परिजनों से पैसे ऐंठने में लगी हुई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर औरंगाबाद संजीव कुमार ने बताया कि मामला रेप का नहीं बल्कि मामला छेड़छाड़ का है। जिसमें पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें